जर्जर विद्यालय भवन का निरीक्षण, बीएसए ने ध्वस्तीकरण और नए निर्माण के दिए निर्देश।

Vijaydoot News

बीईओ ने किया सिंगापट्टी सोख गोवर्धन स्कूल का निरीक्षण, रिपोर्ट हो रही तैयार, जर्जर हिस्सा ध्वस्त होगा।

मथुरा। प्राथमिक विद्यालय सिंगापट्टी सोख गोवर्धन का भवन कई महीनों से जर्जर था। शनिवार सुबह 4 बजे जर्जर भवन का एक हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कक्षा खाली थी।

सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा,
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगापट्टी सोख गोवर्धन एवं प्राथमिक विद्यालय सिंगापट्टी सोख गोवर्धन पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में भवन का कुछ हिस्सा अत्यंत जर्जर पाया गया।

रिपोर्ट के आधार पर जर्जर कक्ष को बंद कर दिया गया है और बच्चों को सुरक्षित कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही नए कक्ष निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा ताकि पढ़ाई बाधित न हो।

खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने कहा,
“जल्द नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के त्वरित निर्णय और खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करने की सराहना की है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।