बीजेपी विधानसभा और मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा।

Vijaydoot News

-हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बनेगा _आनंद सिंह।

-बीजेपी कार्यालय पर हुई हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला।

औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी आनंद सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 से 14 अगस्त तक हर कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराना सुनिश्चित करें । हर विधानसभा एवं मंडल में तिरंगा यात्राएं निकल जाएगी ,जिनमें समाज की सभी वर्गों को शामिल किया जाए। अभियान के दौरान कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से संपर्क एवं संवाद करके युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय पर्वो से जोड़े।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं ,बल्कि पार्टी की विचारधारा सेवा सुशासन एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है, हर घर तिरंगा अभियान सफलता के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी एवं सभी कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में जुटने की अपील की ।

कार्यशाला को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने संचालन किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विशाल शुक्ला,यशवीर सिकरवार,मनु राजपूत,भूरे चौबे, इंद्रपाल सिंह पाल, मंजू चौहान,योगेंद्र कैथवार,प्रतीक सिंह,आशीष दुबे ,वासुदेव प्रजापति, रवीन्द्रीय शाक्य, विमल दुबे,देवेंद्र सिंह सेंगर,दीपक कश्यप,सोनू मिश्रा,सर्वेंद्र भदौरिया, राज्यवर्धन सिंह, कुंवर सिंह बाथम, शिवेंद्र राजपूत,आशीष कठेरिया,सौरभ राजपूत सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे ।