मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संतनगर पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक जियालाल यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम नोवढ़िया में छापेमारी कर महेश यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी बहरछठ, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना संतनगर में मु.अ.सं. 85/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।