रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर/अदलहाट। अदलहाट क्षेत्र के खरकां के पास सोमवार को एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जरगो कमांड नहर में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया गया कि जरगो नदी से निकलने वाली यह नहर पटीहटा से होकर अदलहाट की ओर गंगा नहर में मिलती है। घटना के समय नहर में पानी का स्तर कम था, क्योंकि 3 अगस्त 2026 से नहर बंद की जानी थी। इसी कारण बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से स्कॉर्पियो को भी नहर से बाहर निकाल लिया। हादसे में वाहन सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।