रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 4 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपदों के टीम कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर सहित कुल सात जनपदों की पुलिस टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर नेपाल सिंह (सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी), नितेश सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक नगर), देवेन्द्र सिंह (डिप्टी कमांडेंट), दिनेश कुमार यादव (असिस्टेंट कमांडेंट), त्रिभुवन सिंह (एसआईएपी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।