बारिश में जलभराव से परेशान चंद्रपुर वार्ड के लोग, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग।

Vijaydoot News

मिश्रिख(सीतापुर)। मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर के मोहल्ला चंद्रपुर, वार्ड संख्या-21 में बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सरकार स्वच्छता और बेहतर नगर व्यवस्था पर जोर दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अपेक्षित नहीं हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।