यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि।

Vijaydoot News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हरिकिशन मित्तल का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

हरिकिशन मित्तल मूल रूप से मेरठ के जत्तीवाड़ा क्षेत्र के निवासी थे। उनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा मेरठ में ही हुई थी। बाद में वह लखनऊ आकर बस गए और आशियाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर लंबे समय तक सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।
उनके निधन पर प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।