लालगंज पुलिस ने 1.1 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

Vijaydoot News

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बल्हिया कलां में कार्रवाई करते हुए आदर्श जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल, निवासी कस्बा लालगंज, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना लालगंज पर मु.अ.सं. 296/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।