एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी को पड़री पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

Vijaydoot News

मीरजापुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक श्यामजीत यादव, चौकी प्रभारी पैड़ापुर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 79/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय, पुत्र स्व. देवीशंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम भटेवरा कलना, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना पड़री में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।