सीतापुर। जनपद हरदोई की सांडी विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधि का स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इसके बाद सांडी विधानसभा क्षेत्र के नयागांव देवरिया, कुईया चौराहा, मढ़िया तिराहा, शुक्लापुर, बांधा चौराहा, निरंजन पुरवा तथा मंगलगिरि आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ने मिश्रिख संसदीय क्षेत्र एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।