स्वर्णकार समाज ने श्रीमती कमलेश वर्मा के निधन पर जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Vijaydoot News

मथुरा। स्वर्णकार समाज मथुरा के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश वर्मा के असामयिक निधन पर स्वर्णकार समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय स्वर्णकार जन जागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कमलेश वर्मा सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में ओमप्रकाश वर्मा (पलसों वाले), दिनेश वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, मुनेंद्र वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, अजीत वर्मा, आशीष वर्मा, मिंकू वर्मा, तुलसीराम सोनी, सतीश वर्मा, कृष्णा वर्मा, लाला वर्मा, शिव कुमार सहित स्वर्णकार समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।