उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया लखनऊ, मायावती ने दी श्रद्धांजलि।

Vijaydoot News

लखनऊ। बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर शाम निधन हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। उमाशंकर के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह लखनऊ आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े नेता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। बलिया में उनके पैतृक गांव में आज ही अंतिम संस्कार भी होगा।