रिपोर्ट : विजय नागपाल।
बलदेव। विकासखंड बलदेव के सभागार कक्ष में समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) समावेशी शिक्षा के अंतर्गत 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग और मेडिकल बोर्ड के सहयोग से मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल बोर्ड के वरिष्ठ डाक्टर लाल सिंह जी द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम/कैम्प में परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत/नामांकित कुल 47 दिव्यांग बच्चों (विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतिभागी 47 दिव्यांग बच्चों में से 36 बच्चों को मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गए। कार्यक्रम में मेडिकल बोर्ड के सदस्य ,जनपद से समेकित शिक्षा के प्रतिनिधि कौशलेश द्विवेदी, स्पेशल एजुकेटर पंकज कुमार, धीरेन्द्र मिश्रा,कमल कुमार एवं सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।