बिस्कोहर में जनचौपाल, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां।

Vijaydoot News

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या-09 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (हरिबंधनपुर/कोहडौरा) में आयोजित जनचौपाल एवं काली माता स्थान तथा पोखरे के सुंदरीकरण कार्य के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया तथा जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

जनचौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना भी है।

अपने संबोधन के अंत में डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने काली माता स्थान एवं पोखरे के सुंदरीकरण कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास पहल बताया।

इस अवसर पर नगर पंचायत बिस्कोहर अजय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा जी, सभासदगण अमित पाण्डेय, निरपेंद्र सिंह, सत्यनारायण दूबे राजू कसौधन सदानंद शुक्ला, खेमराज यादव, गुड्डू यादव, युवा नेता रवि चौधरी, कुट्टूर पाण्डेय, दीपनारायण तिवारी एवं स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।