मथुरा में फैक्ट्री अग्निकांड: सपा नेता अनिल अग्रवाल की पहल से पीड़ितों को मिली त्वरित राहत।

Spread the love

मथुरा। मथुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे दीवारों में दरारें पड़ गईं और परिवार दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही मथुरा-वृंदावन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम प्रभावित मकान मालिक गिर्राज सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक आदि से मिलकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद फैक्ट्री मालिक दिनेश खंडेलवाल से मुलाकात कर फैक्ट्री में हुए भारी नुकसान का भी निरीक्षण किया गया। अनिल अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री मालिक और मकान मालिकों के बीच मध्यस्थता कर आपसी समझौता कराया।

सकारात्मक परिणाम यह रहा कि फैक्ट्री मालिक ने तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। समय पर मिली इस राहत से मकान मालिकों ने संतोष जताया और प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, सूरजभान चौधरी, संगम यादव, मनोज सिंह, डा. मुकेश, कपिल, अमित, विशाल, जग्गी, धर्मवीर, छोटू, नरेंद्र ठाकुर, सुमित यादव,समेत अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *