•15वें वित्त आयोग से बनी सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल और ढक्कनदार नाली से मिलेगी राहत।
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद के महुवरिया वार्ड में 15वें वित्त आयोग से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने लोकार्पण कर उन्हें वार्डवासियों को समर्पित किया। विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
महुवरिया वार्ड में राजेश सोनकर पूर्व सभासद के मकान से शुक्ला जी के मकान तक रिटेनिंग वॉल, सीसी रोड तथा एक तरफ ढक्कनदार नाली का निर्माण कराया गया है। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नवनिर्मित सड़क से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं ढक्कनदार नाली के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान सभासद राधिका सोनकर, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, नामित सभासद गीता यादव, बूथ अध्यक्ष अजय उपाध्याय, जोगेंद्र सोनकर, लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार, शशांक सिंह, बाबा सोनकर, प्रमोद यादव, पहलवान यादव, सचिन यादव, सन्नी कुमार यादव, अभिषेक यादव, हौशिला प्रसाद द्विवेदी, दयाशंकर लाल श्रीवास्तव, कल्लू सोनकर, रामलाल सोनकर, रूप चंद सोनकर, अभिनेष सोनकर सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।