•संतनगर पुलिस ने जमुहार शक्ति महादेव मोड़ के पास की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना संतनगर क्षेत्र के जमुहार शक्ति महादेव मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपूर चंद पुत्र लालता प्रसाद निवासी गोडर कला, थाना संतनगर, मीरजापुर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 16 पैकेट देशी शराब ‘ब्लू लाइम’ बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना संतनगर में मु0अ0सं0 88/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।