आदर्श व्यापार मंडल ने नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर का किया स्वागत।

Vijaydoot News

व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत, समाधान का दिया भरोसा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से मुलाकात कर उनका बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में बेहतर कानून-व्यवस्था तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं पर पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष व्यापारी रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष उज्जवल सचदेवा, गंगापार जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी, महानगर सचिव कन्हैया लाल राठचदानी, सुभाष केसरवानी, जिला सचिव राम नरेश विश्वकर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।