साख समिति बैठक में डीएम ने बैंकर्स को दिए निर्देश, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर।

Spread the love

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद का ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) मार्च 2026 में बढ़कर 69.58 प्रतिशत हो गया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत के मानक से अधिक है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स एवं संबंधित विभागों की सराहना की।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए जाने का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और समयबद्ध ऋण वितरण के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित शाखाओं को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण और स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जून माह में आयोजित होने वाले स्वनिधि महोत्सव एवं विशेष अभियान में बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा में पात्र लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए शीघ्र ऋण स्वीकृति एवं वितरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने और क्रेडिट लिंकेज की प्रगति तेज करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2027-28 की संभाव्यता युक्त ऋण योजना (PLP) तैयार किए जाने हेतु संबंधित विभागों और बैंकों से आवश्यक आंकड़े एवं सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। वहीं यूपी ग्रामीण बैंक की करमही शाखा के स्थानांतरण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सुधीर पाण्डेय, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीपा पंत, उपायुक्त उद्योग धीरज सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *