•प्रबुद्ध जनों व पदाधिकारियों के द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर कैबिनेट मंत्री के लिए मांगा आशीर्वाद।
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मा0 कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्म दिवस आज सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंदों की सेवा कर मा0 कैबिनेट मंत्री को दीर्घायु होने एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा प्रबुद्धजनों के द्वारा विन्ध्याचल स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ फल वितरण कर जन्म दिन खुशियों को साझा किया तथा मा0 केबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी के जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति व दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के आशीर्वाद की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कहा कि वृद्धजनों के मध्य जन्म दिन मनाने की प्रेरणा मा0 कैबिनेट मंत्री से हम सभी को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मा0 मंत्री तकनीकी शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया है। आज हम सभी उनके जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि वृद्धजनों व असहाय लोगों की सेवा करना ही असली पूंजी है।कार्यक्रम में दुर्गेश ने कहा कि पार्टी की विचारधारा के अनुरूप आज हम सभी लोग वृद्धाश्रम मा0 मंत्री के जन्म दिवस पर फल वितरण कर समाज के वंचित वर्ग की सेवा करके ही जन्म दिवस मनाने का संकल्प लिया है।
मा0 मंत्री का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं, जनपदवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा भाव बढ़ता है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के द्वारा भी गीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय माहौल में बदलते हुए मा0 मंत्री की लम्बी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, तीर्थ पुरोहित लव द्विवेदी, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह, विषम्भर पाण्डेय, प्रहलाद मिश्र, श्यामू गुरु , विजय गोस्वामी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवागम द्विवेदी, दीपक सोनकर एवं कुलदीप पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक व पदाधिकारी उपस्थित रहें।