तिरंगा और भारत माता रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे, उमड़ा जनसैलाब।

Vijaydoot News

प्रयागराज। पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस से तिरंगा रैली एवं भारत माता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

रैली पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर सुभाष चौराहा होते हुए पुनः पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रैली में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, पार्षद पंकज जायसवाल, पार्षद सुरेंद्र यादव, महंत यादव और बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष शामिल रहे।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा और भारत माता रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।