VR कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

Vijaydoot News

देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं से बच्चों ने बांधा समां।

सुल्तानपुर। सुमतिपुरम, विरमालपुर स्थित VR कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष रामचंद्र पाण्डेय, प्रबंधक अजीत पाण्डेय, शिक्षकगण हर्षित दूबे, अनन्या गुप्ता, नीलम, आयुष दूबे, शिवांगी मैम, अन्वी मैम एवं सोनाली मैम सहित क्षेत्र के अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और मनमोहक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी सहित देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं योगदान से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विद्यालय के अध्यक्ष रामचंद्र पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से देश की सेवा के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

प्रबंधक अजीत पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदान करना है, ताकि यहां से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी देश के विकास में योगदान देने वाला आदर्श नागरिक बन सके। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।