एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

Vijaydoot News

मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा इनामिया, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 396/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने कार्रवाई की।

15 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राकेश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में वांछित दो अभियुक्तों कामरान खां पुत्र जलालुद्दीन खां निवासी चितावनपुर, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर तथा प्रदीप सोनकर पुत्र स्व. लल्लू सोनकर निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।