रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को अरविन्द कुमार सोनकर पुत्र स्व. रामप्यारे सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहां, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे गहने आदि चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 127/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी के माल की बरामदगी के निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली शहर को दिए।
निर्देश के क्रम में पुलिस टीम ने भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आयुष सोनकर पुत्र कमला सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहां, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक जोड़ी कंगन (पीली धातु) तथा एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर पुलिस ने धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।