स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, अड़ींग में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा।

Vijaydoot News

शिक्षकों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित, स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति का माहौल।

गोवर्धन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अड़ींग क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम पंचायत प्रधान पद प्रत्याशी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी एवं उनकी पत्नी गीता देवी सैनी ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही शिक्षकों को तस्वीर भेंट कर उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के प्रति आभार जताया।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान अड़ींग स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज, ध्रुव पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजकीय भारतीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया गया।इस दौरान विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। तिरंगे के रंग में सजे विद्यालयों में देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। शिक्षकों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही युवा पीढ़ी देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए तैयार होती है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक भावपूर्ण एवं यादगार बना दिया। इस मौके पर दिनेश सैनी,महेश सैनी,डोरी लाल सैनी जसपाल सैनी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।