अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस।

Vijaydoot News

अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा ने किया ध्वजारोहण

धामपुर। अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। भारत माता और वन्देमातरम के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए देश की एकता , अखण्डता और अस्मिता को मजबूत रखना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सहायक अभियंता पी.के.जैन, विपिन गौतम, सहायक अभियंता नलकूप, जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, गजेंद्र चौहान, प्रधान सहायक सुनील कुमार, सुधीर गोपाल , वरिष्ठ सहायक पुनीत कुमार, पवन कुमार, खेवेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, विजेन्द्र राणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम का संचालन प्रधान सहायक राजाराम ने किया।