मेंहदावल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 810 पहुंचा विद्यालय का नामांकन।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष श्रीमती बदरुन्निशा, सभासद श्रीमती साजिया खातून, मोहम्मद अहमद तथा नगर पंचायत मेंहदावल के चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद झंडा गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रगान के पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद, पूर्व सभासद लड्डू, समिति के सदस्य, थाना अध्यक्ष मेंहदावल, पूर्व सभासद लल्लू, राजेश, अजय मिश्रा, मुजीबुल्लाह उर्फ लाल बंदा सहित शाजियान मदरसा के शिक्षक शामिल रहे। प्रभात फेरी पोस्ट ऑफिस, चौक, बाजार, चांद बाजार, कासिम टोला, पुरानी घोड़ा गाड़ी, शादी कोट, पचपेड़वा और अटवा होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

मेधावी छात्रों व शिक्षकों का सम्मान

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत छात्रों नूर इकरा, सोनी और प्रियंका को शील्ड प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक अध्यापक शिरोमणि लाल, सर्वेश कुमार यादव, रामनगत सिंह यादव और ध्रुव सिंह को भी सम्मानित किया गया।

सभी प्रतिभागी बच्चों को पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। कक्षा आठ के छात्र बालवीर के नृत्य पर अतिथियों की ओर से 1,200 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं सोशल मीडिया का मंचन करने वाली पूरी टीम को 400 रुपये तथा शांति एवं धारी बैंड टीम को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय में 810 छात्रों का नामांकन

प्रधानाध्यापक केशरी लाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में कुल 810 छात्रों का नामांकन हो चुका है। उन्होंने सभी अतिथियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षिकाएं श्वेता पांडेय, शशिकला, खुशबू, प्रिया, सुनीता, पलक और अनीता चौधरी तथा शिक्षक रमायन प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, राकेश कुमार, राम जनम सिंह, ध्रुव सिंह सहित एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती बदरुन्निशा मौजूद रहीं। एसएमसी अध्यक्ष ने उच्च गुणवत्ता की ड्रेस उपलब्ध कराने के लिए विभाग की सराहना की। कार्यक्रम में बीआरसी से नंद किशोर, आफताब आलम और विपीन सिंह का विशेष सहयोग रहा।