नगर सहकारी बैंक में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। खलीलाबाद स्थित नगर सहकारी बैंक की मेन ब्रांच में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत मिश्र ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष गौरव का दिन है। हमें उन सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को सदैव याद रखना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा, शाखा प्रबंधक अजीत सिंह, प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक अविनाश धर दुबे, शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, बृजेश कुमार मिश्रा, दुर्गेश कुमार मौर्य, उदयनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद मिश्रा, अभय सिंह, आशीष सिंह, गुरु प्रसाद, आनंद भारती, जमुना प्रसाद, बृजभूषण तिवारी, श्रवण कुमार, राहुल शुक्ला, दिनेश कुमार शुक्ला, रणधीर कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मधुर नारायण त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्रा सहित बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।