प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, प्रयागराज की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेह लता सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, जिला सह संयोजक दया नाथ पांडेय, बाबा भयंकराचार्य, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजू मिश्रा, पूनम मिश्रा, अंजली सिंह, ममता सिंह, प्रेस रिपोर्टर राम आसरे, राजू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और राष्ट्रभक्तों को नमन करते हुए देश की प्रगति, समृद्धि और अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।