राम नरेश विश्वकर्मा बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के गंगापार संयोजक।

Vijaydoot News

प्रयागराज। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी रमेश केसरवानी की सहमति से फाफामऊ के वरिष्ठ व्यापारी राम नरेश विश्वकर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ का गंगापार संयोजक मनोनीत किया है।

राम नरेश विश्वकर्मा के गंगापार संयोजक बनाए जाने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के देश एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही प्रयागराज जनपद के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री विश्वकर्मा संगठन को मजबूत करने के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से स्वामी विजय नारायण भट्ट, आलोक मिश्रा, राकेश सिंह, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल एडवोकेट, नीरज जायसवाल, अनिल वर्मा, लव सिंह यादव, मनोज अग्रहरि, बिनोद केसरवानी, शंकर लाल केसरवानी, अनूप केसरवानी, सुभाष केसरवानी, डॉ. अनुभव केसरवानी एवं उज्ज्वल सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस मनोनयन पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने भी राम नरेश विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।