सोम सुन्दरम अध्यक्ष, सत्यम सिंह मंत्री निर्वाचित।

Vijaydoot News

गन्ना पर्यवेक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा कर्मचारी हितों का मुद्दा।

बस्ती। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में शनिवार को रणवीर सिंह श्रीनेत्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में गन्ना पर्यवेक्षकों की समस्याओं पर विचार के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली, आठवे वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित किये जाने आदि मुद्दों पर विचार किया गया।

दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी विवेकानन्द सिंह और सह चुनाव अधिकारी नित्यानन्द मिश्र की देख रेख में हुये चुनाव मेें सर्व सम्मत से सोम सुन्दरम अध्यक्ष, शैलेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह मंत्री, राम सजीवन लेखा सम्प्रेक्षक चुने गये।

पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि जनपद स्तर पर कर्मचारियों की अनेक समस्यायें वर्षो से लम्बित है। जिलाधिकारी को अनेकों बार ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है और अधिकारी शासनादेशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री अमित सिंह वैश्य ने कहा कि बिना डिमान्ड के अत्यधिक कृषि निवेश मंगाकर अनुचित दबाव डालकर गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है, अवकाश के दिनों में बुलाकर देर रात्रि तक कार्य कराया जा रहा है। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

द्विवार्षिक अधिवेशन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला मंत्री तौलू प्रसाद, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के लिये यह कठिन समय है। कोराना काल के डेढ वर्ष के रोके गये मंहगाई भत्ते नहीं दिये गये, पूर्व से मिल रहे अनेक भत्ते व सुविधाओं को समाप्त कर दिया गया। ऐसे में कर्मचाकरयों को निर्णायक संघ के लिये आगे आना होगा।

अधिवेशन में अमर बहादुर सिंह, दिनेश वर्मा, संकेत सिंह, ओम प्रकाश झां, रविन्द्र चौधरी, संदीप गुप्ता, सतीश यादव, साहेब लाल, अरूण वर्मा, राम निरंजन वर्मा, जितेन्द्र कुमार, राजन यादव, मनीष कुमार, अश्विनी वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रेमचन्द्र मिश्र, संदीप कुमार, राजेश कुमार, राहुल वर्मा, अशोक मिश्र, अजय राय, जितेन्द्र कुमार के साथ ही गन्ना पर्यवेक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।