अलीगढ़ में वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

Vijaydoot News

अलीगढ़। वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पार्टी के कोल विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एफएम टावर के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुई।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता दिवस की खुशी में पार्टी की ओर से उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए।

इसके बाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजकों के अनुसार यात्रा में करीब 500 मोटरसाइकिलों और 50 वाहनों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वंचित समाज इंसाफ पार्टी के कोल विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद अली सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय सर्वसमाज किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह राणा गुरुजी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख के निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करना और समाज में राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।