पवन कुमार रस्तोगी।
प्रयागराज। इलाहाबाद नर्सिंग होम्स एंड प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष पियूष दीक्षित ने पद की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ तथा नवनियुक्त अध्यक्ष पियूष दीक्षित को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल एवं पार्षद पंकज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हितों के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।