रिपोर्ट: सौरभ पाठक।
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा उद्यमी लॉन्च पैड एमएसएमई यूपी के तहत हाउ टू स्टार्ट एन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल बिजनेस विषय पर वेबिनार आयोजित की गई। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं भावी उद्यमियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में कारोबार की संभावनाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
सत्र में कूलर असेंबलिंग यूनिट, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, टेबल एवं सीलिंग फैन असेंबली बिजनेस तथा एयर एवं वाटर प्यूरीफायर रिपेयर एंड मेंटेनेंस सर्विस जैसे व्यवसायों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कच्चे माल, मशीनरी, उपकरण, निवेश, संचालन प्रक्रिया और बाजार की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
कुमार मासूम ने उद्यमी लॉन्च पैड एमएसएमई यूपी के साथ सीएम युवा, ओडीओपी, एमएसवाई एवं वीएसएसवाई जैसी सरकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं सहयोग की जानकारी दी। तकनीकी सत्र उज्जवल कपूर ने संचालित किया और विभिन्न व्यवसायों की व्यावहारिक जानकारी साझा की।
विशेषज्ञों ने प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।यूआईआईसी की मैनेजर प्रियांशी गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को उभरते व्यावसायिक अवसरों और सरकारी सहायता योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी देना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समन्वय यूआईआईसी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डा. मोहम्मद उसामा एजाज रहे। वेबिनार में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।