रिपोर्ट: सौरभ पाठक।
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग और एप्लीकेशन विभाग द्वारा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के सहयोग से एआई आधारित रोबोटिक्स पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के प्रयोगात्मक उपयोग और उभरते करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
मुख्य वक्ता थापर विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सचिन कंसल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के मेल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्टेशन, एग्रीकल्चर, डिफेंस और दूसरे अहम इंडस्ट्रियल सेक्टर में इंटेलिजेंट सिस्टम और ऑटोमेशन की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या समाधान की मजबूत क्षमता, इनोवेटिव सोच और इंडस्ट्री के हिसाब से आवश्यक टेक्निकल स्किल्स विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद वसीम ने एकेडमिक लर्निंग और आज के दौर के टेक्निकल डेवलपमेंट के बीच के अंतर को कम करने में एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत के महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ. लव मित्तल ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें बदलते प्रोफेशनल माहौल के लिए तैयार करने में उभरती टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स की भूमिका पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम समन्वयक उपमा व सह समन्वयक सत्यनारायण सारस्वत रहे। मानसी त्रिपाठी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से बातचीत की।