जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

Vijaydoot News

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।