उमेश वर्मा बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष।

Vijaydoot News

प्रयागराज। अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ में चौक के सर्राफा व्यापारी उमेश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी रमेश केसरवानी की सहमति से उनके मनोनयन की घोषणा की।

उमेश वर्मा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही प्रयागराज जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में स्वामी विजय नारायण भट्ट, आलोक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अभिनेत्री, राकेश सिंह, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल एडवोकेट, नीरज जायसवाल, अनिल वर्मा, लव सिंह यादव, मनोज अग्रहरि, विनोद केसरवानी, शंकर लाल केसरवानी, अनूप केसरवानी, सुभाष केसरवानी, डॉ. अनुभव केसरवानी और उज्ज्वल सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उमेश वर्मा व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।