रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। मथुरा पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को केजेएस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रदेश एवं केंद्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक सुरक्षा उत्तर प्रदेश अमरेन्द्र कुमार सेंगर, अपर पुलिस महानिदेशक (आईबी) विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन सुवेन्द्र कुमार भगत, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा प्रकाश चन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ अनिल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा अनुभाग सत्येन्द्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी मथुरा चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीआरपीएफ सेनानायक नितिन कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एमवीडीए की वीसी लक्ष्मी, सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा/लाइन्स राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने केजेएस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं पुख्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।