छाता चीनी मिल चालू कराने के आंदोलन को सपा का समर्थन, धरना स्थल पर पहुंचे गोल्डी भैया।

Vijaydoot News

मथुरा। छाता चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। इसी क्रम में मथुरा जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के वरिष्ठ सपा नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों को संबोधित किया।

गोल्डी भैया ने कहा कि दीपक शर्मा के साथ किया गया कथित अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि छाता चीनी मिल हर हाल में चालू होनी चाहिए। क्षेत्र के किसान और पूर्व सैनिक अपने हक एवं किसानों की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी तथा जरूरत पड़ने पर उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।