रिपोर्ट : विजय नगपाल।
बलदेव। बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय की पत्नी शोभा पांडेय के निधन से बलदेव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। खडेरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि काढू पांडेय ने दी।
शोभा पांडेय धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती थीं। वह भजन-कीर्तन व सत्संग में बढ़-चढ़कर हिस्सा स्वयं सत्संग करती थी। उनके आवास पर वर्षों से प्रत्येक रविवार व विभिन्न पर्वों पर भजन-सत्संग होता रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती थीं। शोभा पांडेय धार्मिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। उनके निधन से भजन-सत्संग से जुड़ी महिलाएं शोक में नजर आईं।
शोभा पांडेय के निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक व्याप्त हो गया। आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंच रहे हैं।
युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
स्थानीय राजेश पाठक,अनुज उपमन्यु,मदन पांडेय वैद्य, राकेश गोयल, संजीव गोयल, पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा,आचार्य मनीष गर्गाचार्य,देव अग्रवाल, रामप्रकाश वर्मा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।