शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज

Vijaydoot News

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, कप्तानगंज क्षेत्र की घटना।

बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मामला करीब एक वर्ष पुराना 18 अगस्त 2025 का कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपित सन्तोष पुत्र शिवमूरत निवासी बलुआ थाना कप्तानगंज उसके घर में उस वक्त घुस आया था, जब अपने घर में अकेली थी। इसके बाद दुष्कर्म कर पीड़िता के साथ शादी कर लेने का झांसा एक वर्ष से देते रहे।

थानेदार आलाेक श्रीवास्तव ने बताया तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व पीड़िता के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व अदालत में बयान की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।