साइबर  सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय युनिक साइंस एकेडमी चौकी रौतापार बस्ती में बच्चों को किया गया जागरूक।

Vijaydoot News

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली जनपद बस्ती की साइबर टीम के 1. आरक्षी आदर्श सिंह व 2. अजय कुमार पाठक द्वारा चौकी रौतापार क्षेत्र में स्थित युनिक साइंस एकेडमी में जाकर साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं तथा शिक्षकों  को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403115 भी प्रदान किया गया।

बच्चों को इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके एवं बच्चे इस अपराध के बारे में अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।