सहजनवां। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक मनबढ़ ने दलित महिला को घर में खींच लिया। महिला की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका कपड़ा फाड़ दिया।पीड़िता के मुताबित घटना में आरोपी की पत्नी और उसके बच्चों ने भी साथ दिया।मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ग्राम सीहापार प्रधान टोला निवासी कमलावती कन्नौजिया पत्नी चंद्रिका कन्नौजिया ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह किसी काम से गांव में गई थीं।छविनाथ यादव के घर के सामने से गुजरते समय जमीन के एक पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पत्नी भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी।मना करने पर छविनाथ यादव ने जातिसूचक गलियाँ देते हुए घर के बरामदे में खींचकर पत्नी तथा बच्चों के साथ मिलकर बेरहमी से मारा पीटा।इस दौरान कपड़े भी फाड़ दिए।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई।पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने घटना की लिखित सूचना थाने पर दी।तहरीर के आधार पर सहजनवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस मुख्य आरोपी छविनाथ यादव की तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।