भोगली के शिव मंदिर की खो नदी से सुरक्षा का अधिशासी अभियंता ने लिया जायजा।

Vijaydoot News

नगीना/कोतवाली। विगत दिवस पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक बर्षा होने से खो नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील नगीना के विकास खण्ड कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम भोगली के समीप खो नदी के दायें किनारे पर स्थित प्राचीन प्रकटेश्वर शिव मन्दिर परिसर तक खो नदी का जल पहुँच गया।

गौरतलब है कि यह शिव मन्दिर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है । प्रत्येक सोमवार एवं श्रावण मास आदि प्रमुख अवसरों पर यहाँ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है ।

क्षेत्रवासियों द्वारा मन्दिर की सुरक्षा हेतु की गई अपील पर अधिशासी अभियंता अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर अरूण सचदेवा ने अपनी टीम के साथ मन्दिर परिसर का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को मन्दिर की सुरक्षा हेतु समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इस दौरान सहायक अभियंता नगीना उपखण्ड आकांक्षा रावत, जू.इं. देवेन्द्र कुमार शर्मा, चन्द्रकुश चौहान एवं अन्य विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।