ठूठीबारी में पिकअप से 2.91 लाख के बिस्कुट बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

Vijaydoot News

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 2 लाख 91 हजार 600 रुपये कीमत के 108 गत्ते MALKIST ब्रांड के बिस्कुट बरामद किए। मौके से एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे एसएसबी रोड स्थित भरवलिया बंधे के पास संदिग्ध पिकअप संख्या UP56T4359 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से MALKIST ब्रांड के बिस्कुट के 108 गत्ते बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक प्रत्येक गत्ते में 60 पीस बिस्कुट थे। बरामद माल की अनुमानित कीमत ₹2,91,600 बताई गई है।

पुलिस ने मौके से अखिलेश जायसवाल उर्फ स्नेही (26) पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, महराजगंज को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल गौरव पासवान शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।