मथुरा में ‘मन की बात’ का उत्साह, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश।

Vijaydoot News

•‘मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने और प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम: अर्चना मिश्रा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बूथ संख्या 175 स्थित होटल मुकुंद धाम,भूतेश्वर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सामूहिक रूप से सुना।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा रहीं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने वाला प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, विज्ञान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल, रोजगार और नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया।

पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मन की बात के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायी कहानियां सामने आती हैं।

वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, छात्राओं को उपग्रह तकनीक से जोड़ने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व महानगर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव महामंत्री विनीत शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी ज्ञानेंद्र राणा उपाध्यक्ष राम किशन पाठक संजय शर्मा ललित गौतम सुरेंद्र सिंह प्रधान जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा घनश्याम लोधी डॉ देवेंद्र शर्मा मंत्री पूजा चौधरी दीपक गोला कल्पना गर्ग अंकुर गुर्जर बृजेश अहेरिया योगेश आवा मनोज सौनोठ ठाकुर दीपा अग्रवाल शशि शुक्ला पार्षद प्रणय पाराशर मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक लोकेश तायल अजय सिंह राजावत सुनील तरकर हाकिम सिंह टीटू राजू चौधरी दीपक नागर अश्वनी सैनी यतेंद्र फौजदार पुष्पेंद्र चौधरी आकाश नागर आकाश पचौरी पार्षद नीरज वशिष्ठ कुंज बिहारी भारद्वाज आदि मौजूद थे।