•एक लाख गांव एवं प्रमुख धार्मिक स्थलो पर पूजित की जाएगी पवित्र संकल्प शिला – दिनेश फलाहारी जी महाराज
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज के आह्वान पर श्रावणी पर्व पर रजत (चांदी) निर्मित शिला का पूजन किया ,मणिराम छावनी पर जैसे ही शिला पहुंची, मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी श्री नयन कमल दास जी महाराज , सेवायत जानकी दास जी ने हजारों संतों एवं श्रद्धालुओं के साथ शिला का पुष्प वर्षा के साथ अगवानी की।


इस अवसर पर गगन भेदी नारों के साथ अयोध्या हुई हमारी है अब मथुरा की बारी है, भगवान श्री कृष्ण की जय, के जयकारे लगे ,दिनेश फलाहारी जी ने बताया कि रजत शिला को सर्वप्रथम पवित्र सरयू नदी में स्नान कराकर पूजित किया गया एवं महाआरती का साक्षी बनाया गया।
इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान जी महाराज के श्री चरणों में पवित्र किया गया ,राम मंदिर ले जाकर भगवान राम की पावन धरा की रज से संकल्पित किया गया ,दिनेश फलाहारी जी महाराज ने बताया कि ब्रजभूमि सहित संपूर्ण भारतवर्ष के प्रमुख मंदिरों एवं एक लाख से अधिक पवित्र गांव में इस शिला को पूजन कराने हेतु बृज धर्माचार्य परिषद के महामंत्री पं० राजेश पाठक को इस कार्य के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र से देवी इंदु लेखा जी,आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा, संत हरिदास बाबा , विप्र नेता सुभाष शर्मा, पं राजेश शास्त्री , गोविंद देव शर्मा आदि साथ रहे।
प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि एक सितम्बर को रजत शिला धूमधाम से ब्रजभूमि में विशेष वाहन से प्रवेश करेगी, जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई हैं। सर्वप्रथम शिला को श्रीधाम वृंदावन ले जाया जाएगा और वहां पर सभी साधू संतों के द्वारा पवित्र शिला का पूजन किया जाएगा