सोशल ऑडिट टीम ने बरहरा में विकास कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन।

Vijaydoot News

ग्रामीणों की खुली बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर। शासन के निर्देश के क्रम में विकासखंड बघौली के अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत बरहरा के पंचायत भवन में सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। सोशल ऑडिट बीआरपी संतोष पांडे के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन किया गया।

सत्यापन के उपरांत पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित कर उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

ग्रामीणों ने सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी, टीए, ग्राम पंचायत बरहरा के प्रधान प्रतिनिधि विजय गिरी सहित सोशल ऑडिट टीम के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।