Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 11, 2026

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।

    सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
    जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रमुख मंदिरों, घाटों, महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम की प्रभावी तैयारी और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा।जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान तथा बच्चों को कॉमिक बुक्स, पौष्टिक फल और मिठाई का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर जिन नागरिकों के जीवन में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव आया है, उनकी सफलता की कहानियों को अभियान के दौरान प्रमुखता से सामने लाया जाए। इसके लिए लाभार्थियों की शॉर्ट फिल्म और रील तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं के वास्तविक प्रभाव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।उन्होंने पर्यटन, ग्राम्य विकास, सूचना, पंचायतीराज, नगर विकास, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर समय से साझा करने के निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार दोहरे, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी वाचस्पति झा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleखाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    By P.K. RastogiSeptember 11, 20261

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन…

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    September 11, 2026

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.