गणेश चतुर्थी पर नगर में कई जगह हुआ गणपति बप्पा का स्वागत
नजीबाबाद। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी कहते हैं और इसी दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है और इसका समापन लगभग 10 दिन के बाद होता है। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सनातन धर्म में प्रेमियों द्वारा सुंदर-सुंदर विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित पंडाल सजाकर भगवान गणेश जी की श्रद्धा पूर्वक, विधि विधान के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। सबसे पहले कलश की स्थापना की। इसके बाद एक साफ चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर चौकी पर अक्षत यानी चावल रखें और गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। आरती उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मान्यता है कि इस दिन मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति की पूजा करना अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी होता है। नगर के सभी पंडालों में भगवान गणेश के जयकारे लगाए जा रहे थे, जिससे नगर का वातावरण पूरी तरह से गणेश मय हो गया।


